
बोरतलाव: कनघुर्रा जंगल में हालिया पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के बाद एमएमसी जोन के दर्रेकसा दलम के SZDC मेंबर आनंद उर्फ विकास नगपुरे ने 11 साथियों संग महाराष्ट्र के गोंदिया में आत्मसमर्पण कर दिया। विकास पर 25 लाख का इनाम था, जो महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़-MP पुलिस की लंबे समय से तलाश में शीर्ष था।
53 लाख के इनामी नक्सली सरेंडर, AK-47 से SLR तक हथियार जमा
विकास के अलावा DVC मेंबर नागसु उर्फ गोलू और रानो उर्फ रम्मो ने भी हथियार डाले, जिन पर 16-16 लाख का इनाम था। कुल 11 नक्सलियों पर 2 से 6 लाख तक इनाम घोषित थे। समर्पण के दौरान AK-47, SLR, इंसास सहित कई हथियार पुलिस को सौंपे गए।
मोहलत मांगी फिर अचानक सरेंडर, DIG अंकित गोयल ने किया स्वागत
समर्पण से एक दिन पहले विकास ने तीनों राज्यों के CM-पुलिस से 1 जनवरी 2026 तक मोहलत मांगी थी। लेकिन गोंदिया के दर्रेकसा में नक्सल DIG अंकित गोयल सहित अफसरों ने उनका स्वागत किया। यह सरेंडर नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।












