वार्ड क्रमांक 9 मधुबन मोदीपारा में आयोजित अष्टप्रहरी नाम यज्ञ में शामिल हुए विधायक प्रकाश नायक…।।

भगवान जगन्नाथ की पूजा अर्चना कर आमजन की सुख समृद्धि एवम खुशहाली का मांगा आशीर्वाद…।।
सिंहघोष/रायगढ़-06.05.23- स्थानीय वार्ड क्रमांक 9 मधुबन मोदी पारा में भक्ति की बयार बह रही है जहा वर्तमान में मुहल्लेवासियो द्वारा आपसी सहयोग के द्वारा अष्ट प्रहरी नाम यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसमे प्रमुख रूप से विधायक प्रकाश नायक ने उपस्थित होकर भगवान जगन्नाथ की विधिविधान पूर्वक पूजा अर्चना करते हुए आमजन की सुख समृद्धि एवम खुशहाली के लिए मंगल कामना की।
विदित हो कि उक्त आयोजन का शुभारंभ शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया था। आयोजन में तमनार,बिलाईगढ़, बडरगांव,भिखमपुरा सहित चंद्रपुर से भी कीर्तन मंडली कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जिसका समापन आज किया जाएगा।वही आज भव्य भंडारे का भी आयोजन होगा। जिसमे हजारों की संख्या में श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।वही कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक के साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों में प्रमुख रूप से महापौर श्रीमती जानकी काटजू,पार्षद रंजना पटेल,अमृत काटजू सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवम मोहल्लेवासियों की उपस्थिति रही।












