छत्तीसगढ़रायगढ़

किरोड़ीमल नगर में दिनदहाड़े गोली मारकर कैश वैन से लाखों की लूट

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

किरोड़ीमल नगर / वेन ड्राइवर के सिर में गोली मारी, मौके पर ही मौत, गार्ड पर भी चलाई गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बाइक सवार लुटेरों ने दिया घटना को अंजाम, किरोड़ीमल नगर में दहशत का माहौल।
रायगढ़ शहर से लगे किरोड़ीमल नगर में दिनदहाड़े गोली मारकर फिल्मी अंदाज में एक कैश वैन को लूट लिया गया। 2 बाइक सवार में सवार 4 लुटेरों ने ड्राइवर के सिर में गोली मारी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है वहीं लुटेरों ने कैश वैन के गार्ड को भी गोली मारी है जिसे गंभीर हालात में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुए इस घटना से पूरे किरोड़मल नगर में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। इस घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। कितनी राशि लूटे हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। बताया जा रहा है कि लूट करके वह भूपदेवपुर की तरफ भाग गए। मौके पर कोतरा रोड थाना प्रभारी युवराज तिवारी मौजूद है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button