Uncategorised

रायगढ़ : दिवाली की रात प्रिंटर्स दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़ जिले के हंडी चौक रोड स्थित यश प्रिंटर्स में दिवाली की रात अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे फ्लैक्स-बैनर, कागजात और फर्नीचर जलकर राख हो गए।

सूचना मिलने पर दमकल की 4 गाड़ियों और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मोहल्ले वालों के सहयोग से करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग भयावह रूप ले चुकी थी और दुकान के ऊपर स्थित ऑफिस में भी फैल गई थी, जिससे आसपास का क्षेत्र तनावपूर्ण हो गया।

जिला कमांडेंट ब्लासियुज कुजूर ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम ने तुरंत कार्रवाई की। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार इस हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान का सटीक आंकलन किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button