Uncategorised

रायगढ़: घरघोड़ा में युवक की संदिग्ध मौत, गला रेतकर आत्महत्या की आशंका

Advertisement

रायगढ़। जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 08 में 20 वर्षीय युवक अभिषेक विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।

परिजनों के अनुसार, घटना मंगलवार रात लगभग 10 बजे की है। शुरुआती जानकारी में बताया गया है कि अभिषेक ने नारियल छीलने वाले बड़े धारदार चाकू से अपना गला रेत लिया। हालांकि घटनास्थल की स्थिति को देखते हुए मामला संदिग्ध भी प्रतीत हो रहा है। कमरे का फर्श खून से लथपथ मिला है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

पुलिस ने मौके से घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार और मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है। मोबाइल के कॉल रिकॉर्ड और चैट्स की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया या इसके पीछे कोई अन्य कारण तो नहीं है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। रायगढ़ से फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम भी बुलाई गई है, जो घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और रक्त के नमूनों की जांच कर रही है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button