रिहैब के वृद्धाआश्रम में कांग्रेसियो ने मनाया शहीद दिनेश पटेल जी की जयंती।

लोकेश साहू एवं टीम ने जिपं अध्यक्ष एवं महापौर के हाथों वृद्धाश्रम में औषधीय पौधों का रोपण व आवश्यक वस्त्रों का वितरण कराया गया..!

सिंहघोष/रायगढ़ :- जस्सी फिलिप्स के तत्वाधान बड़े रामपुर में संचालित वृद्धाश्रम ( बापू की कुटिया ) में आज शहीद दिनेश पटेल की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसियो ने श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्घासुमन अर्पित किये।

आज दोपहर जिल पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, महापौर जानकी बाई काटजू, नगर अध्यक्ष शाखा यादव,जिला पंचायत सभापति अवध पटेल, कांग्रेस नेता दीपक अग्रवाल (अमलडीहा), कांग्रेस नेता, अशरफ खान ,लोकेश साहू, विकास पाण्डेय, अनमोल अग्रवाल, सहित गणमान्य लोग आज दिनेश पटेल को याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए l जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल ने नम आंखों से उन्हें याद करते हुए कहा कि दिनेश जिले के विरले युवा नेता रहे उन्हें आज भी जनता दिल से याद करती है l उनके द्वारा किये गए कार्यो का स्मरण दिलाते हुए कहा कि सदियों में ऐसे नेता पैदा होते है l इस दौरान निराकार पटेल ने शहीद दिनेश पटेल से जुड़े संस्मरणों को याद किया l सबसे कम उम्र के दिनेश पटेल ने यह साबित किया कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नही होती l दिनेश स्वर्गीय श्री नंदकुमार पटेल के राजनैतिक उत्तराधकारी रहे l दिनेश पटेल की कार्यशैली से प्रभावित जनता उन्हें दल की बजाय दिल से चाहती रही l उनके निधन से आई रिक्तता पूरी नही की जा सकती l पिता नन्दकुमार के लिए सारथी की भूमिका में रहे दिनेश पटेल के करिश्माई व्यक्तित्व से जनता प्रभावित रही l झीरम घाटी में काल के क्रूर पंजो ने उन्हें हमसे हमेशा के लिए छीन लिया l छग का माटी पुत्र सदा के लिए चिर निंद्रा में सो गया l युवा नेता लोकेश साहू ने भी साथियों के साथ शहीद दिनेश पटेल की जयंती पर भीगी पलको से याद करते हुए कहा कि उनकी कमी सदा खलती रहेगी l दिनेश पटेल को समर्दर्शी नेता बताते हुए कहा कि वे सदा दिलो में जिंदा रहेंगे लोकेश साहू ने अपने साथियों की मौजूदगी में जनप्रतिनिधियों के कर कमलों से वृद्धाश्रम में निवास रत सभी वृद्धजनों को आवश्यक वस्त्र वितरित किये गए l रिहैब फाउंडेशन द्वारा संचालित बापू कुटीर में शहीद दिनेश पटेल की स्मृतियों को जीवंत बनाये रखने के लिए गिलोय एवं पारिजात के पौधे भी लगाए गए l लोकेश साहू ने जस्सी फिलिप्स द्वारा किये जा रहे स्तुत्य कार्यो की सराहना भी की l बापू कुटीर घर से उपेक्षित बुजुर्गो के लिये आशियाना बन गया जहां उनके निवास आवास चिकित्सा की सुविधा जन सहयोग से मुहैया कराई जाती है l उन्होंने आम जनता से यह अपील भी की है कि वे किसी भी प्रकार का आयोजन इस आश्रम में आकर बुजुर्गो के बीच मनाए ताकि उनका हौसला अफजाई किया जा सके।।












