
सिंहघोष/रायगढ़-दिनांक 09.08.2020 को ओडिसा से दुपहिया पर गांजा लेकर आने की मुखबिर सूचना पर थाना प्रभारी डोंरीगपाली उप निरीक्षक अजीब कुमार बेक व हमराह स्टाफ द्वारा ग्राम सांथर में नाकेबंदी किया गया था । दोपहर करीब 13:00 बजे सांथर बस्ती मेन गली में सिल्वर रंग की स्कूटी में सवार दो व्यक्ति आते दिखे। पुलिस की जांच देख दोनों युवक भागने लगे पुलिस ने एक युवक को स्कुटी के साथ पकड लिये । हिरासत में आया युवक अपना नाम *साधूराम दास* बताया जिसके पास से जूट बोरी मे 02 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा करीब 5 किलो* का बरामद हुआ। भागने वाले उसके साथी का नाम आरोपी ने सुबल खमारी बताया। आरोपी साधूराम दास से उसके माईक्रोमेक्स कम्पनी का मोबाईल, बिना नम्बर स्कुटी और गांजा जप्त किया गया है । थाना डोंगरीपाली में अवैध गांजा परिवहन को लेकर आरोपी 1-साधूराम दास पिता संतोष दास उम्र 38 वर्ष सा0 ग्राम सांथर 2-सुबल खमारी उम्र 37 वर्ष सा0 दामापाली थाना सोहिला जिला बरगढ उडिसा के विरूद्ध NDPS Act. के तहत कार्यवाही की गई है । सरिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 10/08/2020 को मुखबिर सूचना पर आरोपी सुरेश दास उर्फ को राजकुमार को मोटर सायकल बजाज सीटी 100 क्र0 CG 06 B 6373 के पीछे सीट में बांधकर एक प्लास्टिक बोरी के अंदर पन्नी में भरा करीबन 46 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमती 9200 रूपये) को बिक्री हेतु परिवहन करते हुये ग्राम बडे नावापारा बेरियर के पास पकड़े । आरोपी सुरेश दास उर्फ राजकुमार पिता तुलाराम दास उम्र 35 वर्ष सा0 हिच्छापुर थाना अम्बाभौना जिला बरगढ के विरूद्ध थाना सरिया में धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गई है। धरमजयगढ टी.आई. मनोरमा कुर्रे एवं स्टाफ द्वारा दिनांक 09.08.2020 को टाउन पेट्रोलिंग गश्त दौरान आरोपी ऋषी कुमार अग्रवाल पिता स्व. महादेव प्रसाद अग्रवाल उम्र 41 वर्ष सा0 नीचेपारा धरमजयगढ को उसके घर के बाहर शराब अवैध रूप से बेचने की सूचना पर पकड़े। आरोपी ऋषी कुमार अग्रवाल से पूछताछ करने पर अग्रेंजी शराब बिक्री करना स्वीकार किया और अपने घर से दो झोला में रखा *आप्टर डार्क 04 बोतल अंग्रेजी शराब (रिगल टालोंस विस्की, रकऑन विस्की, लीजेंड प्रीमियम विस्की) 03 हाफ (लीजेंड प्रीमियम विस्की, लीरोई विस्की),28 पाव विभिन्न अंग्रेजी शराब जुमला 09 लीटर शराब कीमती 9080 रूपये* का पेश किया जिसकी जप्ती की गई है। आरोपी पर आबकारी एक्ट की धारा 59(क) आबकारी एक्ट के तहत थाना धरमजयगढ़ में कार्यवाही की गई है ।












