Uncategorised

लैलूंगा के गेरू पानी पुल के पास दहाड़ते हुए कैमरे में कैद हुआ टाइगर

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़। रायगढ़ जिले के लैलूंगा क्षेत्र में बाघ की उपस्थिति को लेकर एक बार फिर हड़कंप मच गया है। मंगलवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि बाघ गेरू पानी गांव के पुल के ऊपर बने चबूतरे (आट) पर बैठा हुआ है। वीडियो में बाघ की हरकत और उसकी दहाड़ की आवाज भी सुनाई दे रही है। हालांकि, वन विभाग ने इस वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। कुछ लोग इसे पुराना छतरपुर का वीडियो मानते हैं, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार बाघ वाकई इस क्षेत्र में मौजूद है।

बीते दिनों लैलूंगा और छाल रेंज के जंगलों में बाघ जैसे पैरों के निशान देखे गए थे, जिनमें पुरंगा, हाटी, सामरसिंघा, फुटहामुड़ा और फुलीकुंडा जैसी जगहों से ताजे पदचिन्हों की सूचना मिली थी। वन विभाग की टीम इन निशानों की ट्रैकिंग कर रही थी, लेकिन बाघ की प्रत्यक्ष मौजूदगी अब तक नहीं देखी गई है। इससे पहले, सोमवार को भी एक बाघ की तस्वीर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हुई थी, जिसे लैलूंगा का बताया जा रहा था।

अब मंगलवार को वायरल वीडियो ने क्षेत्र में दहशत और जिज्ञासा दोनों बढ़ा दी हैं। गेरू पानी और आसपास के इलाकों में लोग अकेले जंगल या खेत की ओर जाने से बच रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि वीडियो सत्य है, तो यह क्षेत्र के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है।

हालांकि, इस वीडियो और तस्वीर की सत्यता की पुष्टि वन विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन इस घटना के बाद लैलूंगा क्षेत्र में एक बार फिर बाघ के आतंक का माहौल बन गया है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button