रायगढ़

निर्मोही मां नवजात को छोड़ आयी खेत में,राइनो का मिला सहारा ….

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-आज दिनांक 18.07.2020 को थाना पूंजीपथरा अन्तर्गत ग्राम डारआमा में मानवता को कलंकित करते हुए एक निर्मोही मां अपनी कोख से जनमे नवजात शिशु को तालाब किनारे खेत के कीचड़ में छोड़ आयी थी ₹। गांव में हो हल्ला हुआ और ग्राम कोटवार ने डॉयल 112 और थाना पूंजीपथरा को कॉल कर सूचना दिया ₹। मौके पर सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम,ERV में कार्यरत आरक्षक बच्चन साय खलखो,ERV चालक सुनील गुप्ता मौके पर पहुंचे। नवजात शिशु(बालिका) जीवित थी। पूंजीपथरा एवं डॉयल 112 स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए नवजात को सीएचसी तमनार लेकर गए जहां से उसे चाईल्ड लाइन रायगढ़ लाया गया। चाइल्ड लाइन व थाना पूंजीपथरा स्टाफ बालिका को लेकर केजीएच अस्पताल लेकर आए। केजीएच अस्पताल में नवजात बालिका को 3 दिन देखभाल के लिए भर्ती किया गया हैं। घटना के संबंध में ग्राम कोटवार के रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 149/2 के विरूद्ध अप.क्र. 149/2020 धारा 315,317 IPC कायम किया गया है ।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button