CG By-Election Results: 9 में से 6 पर कांग्रेस जीती, बीजेपी अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी हारे, जगदलपुर-बिलासपुर में कांग्रेस का परचम

CG By-Election Results: छत्तीसगढ़ में अलग अलग जिले के वार्डों और नगर पंचायत के उपचुनाव के नतीजों ने कांग्रेस का हौसला बढ़ा दिया है। इन उपचुनाव में 9 में से 6 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। साथ ही बिलासपुर और जगदलपुर नगर निगम उपचुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। यहां दोनों बीजेपी समर्थित उम्मीदबार पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी माने जाते हैं।
जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में कांग्रेस जीती
जगदलपुर नगर निगम के इंदिरा वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी रामकृष्ण तिवारी ने बीजेपी के मनोहर दत्त तिवारी को 436 वोटों से हराया है। मनोहर दत्त बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के करीबी हैं।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/04/cg-by-election-results-2026-06-04-23-20-26.jpg)
बिलासपुर के वार्ड 29 में शेख आजम विजयी
इसी तरह बिलासपुर में वार्ड क्रमांक 29 के उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी शेख आजम ने बीजेपी के मधुसूदन राव को 1062 वोटों से परास्त किया। उपचुनाव के परिणाम के मुताबिक, कांग्रेस ने 6 सीटों और बीजेपी ने 3 सीटों पर उपचुनावों में जीत हासिल की है।
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/04/cg-by-election-results-2026-06-04-23-31-40.jpg)
तीन उपचुनाव में बीजेपी जीती
सूरजपुर (शिवनंदनपुर), कवर्धा (सहसपुर लोहारा) और जांजगीर चांपा (बमनीडीह) में बीजेपी की जीत हुई है। घुमका, पलारी नगर पंचायत (अध्यक्ष पद) चारामा वार्ड 13 और पखांजूर सभी में कांग्रेस की जीत हुई।
छत्तीसगढ़ निकाय उपचुनाव रिजल्ट
| जगह | पद/वार्ड | विजेता | पार्टी | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|---|
| जगदलपुर | इंदिरा वार्ड उपचुनाव | रामकृष्ण तिवारी | कांग्रेस | 436 वोट |
| बिलासपुर | उपचुनाव (वार्ड 29) | शेख आजम | कांग्रेस | 1,062 वोट |
| घुमका नगर पंचायत, राजनांदगांव | अध्यक्ष पद | फूलमती वर्मा | कांग्रेस | 85 वोट |
| शिवनंदनपुर नगर पंचायत, सूरजपुर | अध्यक्ष पद | रितेश जायसवाल | भाजपा | 362 वोट |
| पलारी नगर पंचायत, बालोद | अध्यक्ष पद | यानेश साहू | कांग्रेस | 506 वोट |
| चारामा, कांकेर | उपचुनाव (वार्ड 13) | मोहित नायक | कांग्रेस | 85 वोट |
| पखांजूर, कांकेर | उपचुनाव (वार्ड 09) | रूखमणि एटटी | कांग्रेस | 65 वोट |
| सहसपुर लोहारा, कवर्धा | अध्यक्ष पद | सरिता संतोष मिश्रा | भाजपा | 762 वोट |
| बमनीडीह, जांजगीर-चांपा | अध्यक्ष पद | रमेश डड़सेना | भाजपा | 889 वोट |
नगर पंचायत उपचुनाव के नतीजे
राजनांदगांव में अध्यक्ष पद कांग्रेस जीतीं
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/04/dhumka-2026-06-04-19-58-12.jpg)
राजनांदगांव में कुल 14 वार्ड में चुनाव हुए। यहां कांग्रेस की फूलमती वर्मा 85 वोटों से जीतीं और घुमका नगर पंचायत की पहली अध्यक्ष बनीं। यानी अध्यक्ष पद कांग्रेस के पास गया, जबकि वार्डों में बीजेपी को स्पष्ट बढ़त मिली।
वार्डवार स्थिति
बीजेपी – 10 वार्ड
कांग्रेस – 3 वार्ड
निर्दलीय – 1 वार्ड
सूरजपुर में अध्यक्ष पद पर BJP की जीत
सूरजपुर में कुल 15 वार्डों में चुनाव हुए। वार्डों में कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन शिवनंदनपुर नगर पंचायत से अध्यक्ष पद पर बीजेपी प्रत्याशी रितेश जायसवाल विजयी रहे।
वार्डवार स्थिति
- कांग्रेस 8 वार्डों में जीती।
- बीजेपी 7 वार्डों में विजयी।
बालोद में कांग्रेस को बहुमत
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/04/balaod-2026-06-04-20-07-17.jpg)
बालोद में कुल 15 वार्डों में चुनाव हुए। नगर पंचायत पलारी में कांग्रेस प्रत्याशी यानेश साहू ने बीजेपी के लखन लाल गुरूपंच को 506 वोटों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। यानी अध्यक्ष पद और परिषद दोनों में कांग्रेस को बहुमत मिला।
वार्डवार स्थिति
- कांग्रेस – 10 वार्ड (9 वार्ड में सीधी जीत, 1 वार्ड लॉटरी से)
- बीजेपी – 5 वार्ड में जीती
कांकेर के 2 नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस जीती
/filters:format(webp)/bansal-news/media/media_files/2026/06/04/kanker-2026-06-04-20-05-10.jpg)
चारामा (वार्ड क्रमांक 13) में कांग्रेस प्रत्याशी मोहित नायक 286 वोटों से जीते हैं। पखांजूर (वार्ड क्रमांक 09) में कांग्रेस के रूखमणि एट्टी ने बीजेपी के संजीता विश्वास को 65 वोटों से हराया। दोनों नगर पंचायत उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की।
कवर्धा (सहसपुर लोहारा) में बीजेपी की जीत
कवर्धा में नगर पंचायत सहसपुर लोहारा के अध्यक्ष पद के लिए हुए उपचुनाव में बीजेपी की जीत दर्ज की। सरिता संतोष मिश्रा ने कांग्रेस के रोशन वैष्णव को 762 वोटों से हराया।
जांजगीर-चांपा (बमनीडीह) में जीती बीजेपी
जांजगीर चांपा में 15 वार्डों में वोटिंग हुई। बमनीडीह नगर पंचायत में अध्यक्ष पद और परिषद दोनों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिला है। बीजेपी से रमेश डड़सेना 889 वोटों के अंतर से जीते और अध्यक्ष बने।
वार्डवार स्थिति (15 वार्ड)
- बीजेपी – 11 वार्ड
- कांग्रेस – 3 वार्ड
- निर्दलीय – 1 वार्ड
कांग्रेस बोली-जनता का बीजेपी से विश्वास उठा
इन रिजल्ट्स पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि जनता का विश्वास बीजेपी सरकार से उठ चुका है। वहीं जगदलपुर के महापौर संजय पांडेय ने कहा कि हार की समीक्षा करेंगे।







