छत्तीसगढ़

CG Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की नई किस्त जारी, सीएम साय ने बिलासपुर में कई योजनाओं के हितग्राहियों को दिए लाभ

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

CG Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की महतारी वंदन योजना की हितग्राहियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। गुरुवार को सीएम विष्णुदवे साय बिलासपुर के हेमूनगर में आयोजित सुशासन तिहार के तहत जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इसी कार्यक्रम में सीएम ने महतारी वंदन योजना की नई  28वीं किस्त जारी की। साथ ही अन्य कई योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ दिए।

सीएम साय ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में  642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि ट्रांसफर की।

80 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल बांटी

कार्यक्रम में सीएम ने कई जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित करते 80 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल बांटी। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMRY) के पांच हितग्राहियों को उनके नए आवासों की चाबियां भी सौंपी। इस मौके पर सीएम ने कहा कि हर पात्र परिवार को पक्का मकान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।

महतारी वंदन योजना की नई किश्त जारी

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने महतारी वंदन योजना की नई  किस्त भी जारी की। इस योजना से जुड़ी प्रदेश की लाखों महिलाओं के खातों में 1000-1000 रुपए पहुंचे। जिससे उन्हें आर्थिक संबल मिल रहा है। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल और सुशांत शुक्ला सहित अन्य जनप्रतिनिधि मंच पर उपस्थित रहे।

योजना को दो साल पूरे 

जानकारी के अनुसार, राज्य में 1 मार्च 2024 से शुरू हुई महतारी वंदन योजना के तहत पात्र विवाहित महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये की वित्तीय मदद दी जा रही है। इस योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाएं परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और छोटे-छोटे स्वरोजगार में कर रही हैं।

 अब तक 18,165 करोड़ से ज्यादा आवंटित

गुरुवार, 4 जून 2026 को जारी 28वीं किस्त के साथ, योजना के तहत प्रदेश की महिलाओं को कुल 18 हजार 165 करोड़ 19 लाख रुपये से अधिक की सहायता राशि मिल चुकी है।

7 हजार से ज्यादा महिलाएं और जुड़ीं योजना से

 मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के तहत सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर और नारायणपुर में चलाए जा रहे नियद नेल्लानार अभियान के जरिए 7 हजार 770 नई महिलाओं को महतारी वंदन योजना से जोड़ा गया है। इससे दूरदराज और संवेदनशील क्षेत्रों की महिलाओं को भी आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिल रहा है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button