Uncategorised

कोरबा में लकड़ी तस्करों का तांडव
जोगीपाली में वन विभाग की टीम पर हमला, वनकर्मी जान बचाकर भागे

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोरबा। जिले के करतला क्षेत्र में लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की टीम पर हमला कर दिया। जोगीपाली गांव के पास हुई इस घटना ने वन माफिया के बढ़ते दुस्साहस की पोल खोल दी है। हमला इतना अचानक और उग्र था कि वनकर्मियों को अपनी जान बचाकर मौके से भागना पड़ा। विभाग की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

छापेमारी के दौरान बढ़ा तनाव
रामपुर सर्किल के परिक्षेत्र सहायक चमरू सिंह कंवर और बीट गार्ड गजाधर राठिया हाथियों की निगरानी ड्यूटी पर थे। शुक्रवार रात उन्हें सूचना मिली कि जोगीपाली गांव के पास साल लकड़ी की तस्करी हो रही है। टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां कुछ ग्रामीण साल के पेड़ काटकर लकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में भर रहे थे।

जैसे ही टीम ने उन्हें रोककर कार्रवाई शुरू की, ग्रामीण अचानक आक्रामक हो गए। उन्होंने वन विभाग के कर्मचारियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। स्थिति बिगड़ने पर वनकर्मियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई और उच्च अधिकारियों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज किया केस
शनिवार को वन विभाग की टीम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने लकड़ी तस्करी और सरकारी कर्मचारियों पर हमले के आरोप में मामला पंजीबद्ध कर दिया है। आरोपियों की तलाश में कई पुलिस टीमें लगा दी गई हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button