Nasha Virodhi Abhiyan Durg : भिलाई में नशे के कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा और नशीली टैबलेट के साथ 7 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में दो अलग-अलग मामलों में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने खुर्सीपार और छावनी थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया।
गांजा और नशीली टैबलेट बरामद
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 2 किलो 514 ग्राम गांजा, 500 अल्प्राजोलम नशीली टैबलेट और नशे के कारोबार से प्राप्त नकदी बरामद की गई है। जब्त सामग्री के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
कोर्ट ने भेजा जेल
दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
नशे के खिलाफ अभियान जारी
दुर्ग पुलिस ने कहा कि जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की ओर से नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।







