Uncategorised
Campaign Samvedna Raigarh : शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

रायगढ़। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के लिए चलाए जा रहे ‘अभियान संवेदना’ के तहत रायगढ़ महिला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को घटना दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।
एसएसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी उन्नति ठाकुर के सुपरविजन में महिला थाना पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
महिला अपराधों पर त्वरित कार्रवाई का अभियान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में संवेदनशीलता के साथ तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान संवेदना संचालित किया जा रहा है। इसके तहत पीड़ितों की शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई कर आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।







