रायगढ़

रायगढ़ जिला न्यायालय में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

Advertisement

जिला एवं सत्र न्यायाधीश जितेंद्र जैन ने किया ध्वजारोहण, न्यायिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोहराई संविधान के प्रति प्रतिबद्धता

रायगढ़। जिला न्यायालय परिसर में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया याद

समारोह में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया गया। साथ ही संविधान के मूल्यों, न्याय की गरिमा तथा नागरिकों को न्याय दिलाने के दायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई गई।

ईमानदारी और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील

जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र जैन ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों को स्वतंत्र भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अपनी भूमिका पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा कि न्याय व्यवस्था से जुड़े प्रत्येक व्यक्ति का कार्य समाज में न्याय, विश्वास और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

न्यायालयीन कार्यों में तकनीक को अपनाने पर जोर

श्री जैन ने न्यायालयीन कार्यों में नई तकनीक सीखने और उसे दैनिक कार्यप्रणाली का हिस्सा बनाने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ तकनीकी दक्षता बढ़ाना आवश्यक है, ताकि न्यायालयीन कार्यों को अधिक सुगम, प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सके।

देशभक्ति गीतों से गूंजा न्यायालय परिसर

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान न्यायालयीन कर्मचारियों एवं उनके बच्चों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इन प्रस्तुतियों से न्यायालय परिसर में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का वातावरण और अधिक भावपूर्ण हो गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button