रायगढ़

ऑपरेशन क्लीन हंट : पत्नी की हत्या के बाद चार माह से फरार आरोपी गिरफ्तार, तमिलनाडु में काट रहा था फरारी

Advertisement

रायगढ़। जिले में लंबित अपराधों के फरार आरोपियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पत्नी की हत्या के मामले में करीब चार माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

गांव लौटने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी दौरान थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की को सूचना मिली कि पत्नी की हत्या का आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा अपने गांव आया हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के बाद तमिलनाडु में छिपा था आरोपी

पुलिस के अनुसार, आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए तमिलनाडु में रहकर फरारी काट रहा था। करीब चार माह तक पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। गांव वापस आने की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया।

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लगातार कार्रवाई

रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। कापू पुलिस की इस कार्रवाई से लंबे समय से फरार हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी संभव हुई है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button