रायगढ़

मिनटों की दूरी महीनों में तय नही कर पाता खनिज विभाग..। धन के हाथों जकड़े पावों की मजबूरी…।।

Advertisement
Advertisement

सिंघघोष/रायगढ़-
जिले में खनिज विभाग का काम माशा अल्लाह है जिधर देखो उधर काला ही काला नज़र आएगा चाहे वह प्रदूषण का काला हो या खनिज विभाग के अधिकारियों की काली कमाई हो या कोयला की कालिख हो। जिले में खनिज विभाग को शिकायत करो और महीने इंतेज़ार करो कि खनिज विभाग की टीम आयेगी कारवाई करने। पर आप इंतेज़ार ही करते रहो उधर खनिज विभाग के अधिकारियों की सेटिंग हो जाएगी और वो खुलेआम पैसे खा लेंगे पर ढकार भी नहीं लेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोदाटिकरा रोड पर लाल ईट का भट्टा जो खुलेआम नियमों का उल्लघंन कर चल रहा है। इसके लिए खनिज विभाग की अधिकारी मीनाक्षी साहू को कोविद-19 होने के कारण फोन पर और व्हाट्स एप पर व्यक्तिगत रूप से जानकारी देकर शिकायत की गई जिसमें उनके द्वारा टीम भेजने की बात कही गई लेकिन वाह रे खनिज विभाग महीनों निकल गए पर टीम नहीं आई। इस बीच अन्य स्टाफ को भी शिकायत कर्ता ने जानकारी दी पर बेचारा स्टाफ क्या करे अधिकारी अगर पैसे खा रहे दे उनकी क्या बिसात की कारवाई कर सकें। ऐसे में भगवान ही मालिक है खनिज विभाग का।
अवैध मुरूम भी खोद रहा
भट्टटे के संचालक को जब बताया गया कि आसपास कार्यालय है स्कूल है टो वो नहीं माना और जेसीबी से अवैध मुरूम भी खनन करने लगा और धमकी दिया की हमारी भी पहचान है विभाग में, राजनीति में। अभी तक चार फिट से ज्यादा खेतों से अवैध मुरूम खोद चुका है। इस खुदाई से बगल स्कूल की दीवार भी गिर जाने का डर है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो बरसात में दीवाल अवश्य गिर जाएगी। अब शिकायत कर्ता अगर ख़ुद जाता है तो विवाद होगा अब विभाग पैसे खा रहा तो रोकेगा कौन।
सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हो रहा उल्लंघन
लाल इंट के भट्ठे का संचालन और उपयोग को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मना कर दिया गया है वहीं फ्लाई ऐश को बढावा देने के लिए सख्ती से पालन करने को भी कहा गया है लेकिन रायगढ़ खनिज विभाग का कहना ही क्या उनको नियम का पालन करवाने और करने की फुरसत ही कहां है, शिकायत कर्ता स्वरूप रॉय ने बताया कि उनके डायरेक्टर के द्वारा खनिज विभाग की संचालिका मीनाक्षी साहू जी को कई बार बताया गया, मोबाइल पर भी चर्चा हुई पर कोई कारवाई नहीं हुई अब जाकर लिखित शिकायत की गई है। अब देखना यह है कि खनिज विभाग अभी भी पैसा खाकर मुंह बंद रखता है या कारवाई करता है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button