छत्तीसगढ़

छठ पर्व को लेकर रेलवे की तैयारियां तेज, रायपुर स्टेशन का महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

Advertisement
Advertisement Carousel

त्योहारों के बाद लौटने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए विशेष ट्रेनें, होल्डिंग एरिया और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जा रहा जोर

यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

बिलासपुर। दीपावली के बाद घरों और कार्यस्थलों की ओर लौटने वाले यात्रियों के साथ आगामी छठ पूजा के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारियां शुरू की हैं। यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने के लिए विशेष ट्रेनों के संचालन, होल्डिंग एरिया, भीड़ प्रबंधन, खानपान, टिकटिंग और सुरक्षा व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है।

महाप्रबंधक ने रायपुर स्टेशन का लिया जायजा

इसी क्रम में 10 नवंबर 2026 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रायपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान, होल्डिंग एरिया और सुरक्षा एवं संरक्षा से जुड़े इंतजामों का भी निरीक्षण किया।

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और यात्रियों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। रेलवे का जोर त्योहारों के दौरान स्टेशन परिसर में भीड़ को व्यवस्थित रखने और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने पर है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button