छत्तीसगढ़

छुट्टी पर गांव आए CRPF जवान ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में पसरा मातम

Advertisement
Advertisement Carousel

सिहावा थाना क्षेत्र के सातबहाना गांव की घटना, 10 दिनों की छुट्टी पर घर आया था 32 वर्षीय जवान; आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं

धमतरी। सिहावा अंचल के सातबहाना गांव में एक दुखद घटना सामने आई है। छुट्टी पर अपने गांव आए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार सहित पूरे गांव में शोक का माहौल है। जवान के इस कदम के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

घर में फांसी लगाकर दी जान

मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिहावा थाना क्षेत्र के सातबहाना गांव की है। यहां 15 और 16 नवंबर की दरमियानी रात डाकेश सोम (32), पिता भीमकुमार सोम ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी।

10 दिनों की छुट्टी पर आया था जवान

बताया जा रहा है कि डाकेश सोम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में पदस्थ था और 10 दिनों की छुट्टी लेकर अपने गांव आया हुआ था। इसी दौरान उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार और गांव में शोक व्याप्त है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button