रायगढ़

विवाहित युवक के आये दिन छेड़खानी से परेशान युवती की कोतवाली थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट….। छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार,भेजा गया रिमांड पर….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- कोतवाली पुलिस शीलभंग के आरोप में आरोपी कन्हैया लाल दलाल पिता बजरंग लाल उम्र 35 वर्ष निवासी बीड़पारा हाल मुकाम इंदिरानगर थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती दिनांक 22/06/2021 को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि कन्हैया दलाल से पूर्व जान पहचान होने से उससे मोबाईल में बातचीत होती थी। कन्हैया की शादी हो जाने के बाद उससे बात करना बंद कर दी। कुछ दिनों बाद कन्हैया फोन पर धमकी देने लगा कि पहले की तरह बातचीत किया करो नहीं तो आत्महत्या कर लूंगा और उससे पहले तुम्हारी छवि खराब कर दूंगा। कन्हैया आते जाते रास्ते में पिछा कर हाथ पकड कर बाईक में बैठ कहकर छेडखानी करता है। युवती के रिपोर्ट पर आरोपी युवक पर अप.क्र. 803/2021 धारा 354,354(घ),506,507 भादवि दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कोतवाली था पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button