छत्तीसगढ़

बसना में दर्दनाक सड़क हादसा : खड़े हाईवा से टकराई 407 वाहन, चालक की मौके पर मौत

Advertisement



बसना, 10 जून 2025 : महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-53 रोड पर ग्राम बरबसपुर के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 407 वाहन चालक की जान चली गई। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अज्ञात हाईवा वाहन को लापरवाहीपूर्वक सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया था, जिससे 407 वाहन पीछे से टकरा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले के सुपेला, वार्ड क्रमांक 16 निवासी मनीष श्रीवास ने बताया कि वह अपने साथी जितेन्द्र वर्मा के साथ 09 जून की रात करीब 10 बजे कोहका भिलाई से बरपाली (ओडिशा) के लिए रेलवे का सामान लेकर 407 वाहन (क्रमांक CG 07 CA 7058) से रवाना हुआ था। वाहन को जितेन्द्र वर्मा चला रहे थे।

10 जून की तड़के करीब 3:30 बजे ग्राम बरबसपुर के पास एनएच-53 पर एक अज्ञात हाईवा वाहन चालक ने अपने वाहन को बिना कोई चेतावनी संकेत दिए, लापरवाहीपूर्वक सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इसी दौरान 407 वाहन पीछे से जाकर उस हाईवा से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक जितेन्द्र वर्मा को सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर बसना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने अज्ञात हाईवा वाहन चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस अब हाईवा वाहन और उसके चालक की पहचान करने के प्रयास में जुटी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button