दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत

रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दशहरा मेला देखकर लौट रहे दो युवकों की सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने पर मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, जीवन लाल राठिया ने थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका चचेरा भाई आशीष राठिया अपने दोस्त सरोज भोय के साथ मोटरसाइकिल से देर रात करीब 1 बजे खम्हार गाँव लौट रहा था। नकना और खम्हार के बीच सड़क किनारे खड़े टाटा अल्ट्रा ट्रक (क्रमांक CG13 AF 3270) से उनकी बाइक टकरा गई।
हादसे में बाइक चला रहे सरोज भोय और पीछे बैठे आशीष राठिया गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के दौरान सिर सड़क से टकराने पर दोनों की मौके पर ही हालत बिगड़ गई। 108 एंबुलेंस से तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
धरमजयगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 184-MOT और 106(1)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।












