अपराधरायगढ़

नशे में कलयुगी बेटे ने ली पिता की जान…। चक्रधर नगर थाना बेलादुला, खर्रा घाट की घटना…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़-26.12.21-बीती देर रात्रि करीब 1 बजे चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलादुला, खर्राघाट में एक कलयुगी पुत्र ने अपने पिता की जान ले ली। घटना के संबंध में मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पुत्र उपेंद्र खड़िया उम्र लगभग 18 वर्ष गांजा पीने का आदी था, जो बीती रात भी गांजा मांगा, गांजा नहीं देने पर पहले उसने अपनी मां के साथ मारपीट की तो मां पड़ोसी के यहां चली गई।

वही बाद में पिता के साथ भी उसकी बहस हो गई। जिसके कुछ देर बाद कलयुगी बेटे ने रोटी बनाने वाले तवा से अपने पिता फरम खड़िया उम्र 60 वर्ष के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की जानकारी चक्रधर नगर पुलिस को मिलते ही पुलिस ने तत्काल कलयुगी हत्यारे पुत्र को गिरफ्तार कर लिया तथा हत्यारे को पकड़ अपने साथ थाने ले आई जहां अग्रिम कार्यवाही की गई। पुलिस के बताए अनुसार घटना की जांच जारी है।।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button