रायगढ़
पार्षद संजना शर्मा के आकस्मिक निधन पर विधायक प्रकाश नायक ने जताया गहरा शोक…।।

सिंहघोष/रायगढ़-०१.०४.२२- शहर के वॉर्ड क्रमांक 27 की तेजतर्रार महिला कांग्रेस पार्षद संजना शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए रायगढ़ विधायक प्रकाश नायक ने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी है।उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि पार्षद संजना शर्मा हमेशा पार्टी हित व अपने वॉर्ड के विकास को लेकर सक्रिय रहती थी।अपने तेजतर्रार व सक्रियता के कारण अपने वॉर्ड व नगर निगम में अलग पहचान बनाई थी।आज उनकी आकस्मिक निधन की ख़बर सुनकर मुझे यकीन नही हो रहा है।मैं इस घटना से स्तब्ध हूं। मुझे इस बात की दुख है कि पार्टी हित में हमेशा सक्रिय रहने वाली एक महिला पार्षद आज हमारे बीच नही रही।उनकी कमी हमें हमेशा खलती रहेगी।मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।भगवान उन्हें अपने श्री चरणों में जगह दें इसकी भी कामना करता हूं।