रायगढ़

भाजपा नगर महामंत्री मनोज शर्मा की होनहार बिटिया ने बढ़ाया जिले का मान…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जीत की शुरुआत बड़ो के आशीर्वाद से शैल ने 558 अंक लाकर नीट किया पास,डाक्टर बन करेगी सपना पूरा…।।

सिंहघोष/रायगढ़-15.06.23-
नीट यूजी 2023 के परिणामों की घोषणा मंगलवार, 13 जून को कर दी गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी किए गए मेडिकल स्नातक प्रवेश परीक्षा में तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती दोनों ने संयुक्त रूप से टॉप किया है। इस क्रम में रायगढ़ की होनहार मेधावी छात्रा शैल ने भी 558 अंक लाकर नीट परीक्षा को पास कर ली है, शैल अब डाक्टर बनकर अपने सपने को नए उड़ान देकर बुलंदी की नई इबारत गढ़ने को आतुर है।
भाजपा नेता बीजेपी नगर महामंत्री मनोज शर्मा, माता प्रमिला शर्मा की होनहार पुत्री शैल शर्मा हैं। शैल शर्मा
शालिनी स्कूल से अपनी पढाई पूर्ण करने के पश्चात नीट यूजी की तैयारियों में जुट गई थी। ताकि वे मेडिकल में दाखिला लेकर सफल डाक्टर बनकर सेवा कर सके। कहते है न जहां चाह है वहां रहा है इसमें शैल ने हर जीत की शुरुआत बड़ो के आशीर्वाद से की है वही नीट में भी यही बुनियाद कायम रखा।जिसमे 558 अंक लाकर सफल हो पाई। शैल बचपन से ही मेधावी है और 10 वीं मे 94.6 प्रतिशत अंक अर्जित कर चुकी है जबकि 12 वीं में 93. 6 प्रतिशत अंक प्राप्त की है।
शैल ने चर्चा में बताया कि हर जीत की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद और साथ ही होती है इसी प्रकार मेरी इस जीत का पूरा श्रेय मै अपने माता पिता को देना चाहूँगी,उनके साथ के बिना यह सच नही हो पाता। भविष्य मे भी मै यही अपेक्षा करूँगी की मेरे बड़े मेरे साथ यूँ ही रहेंगे और मै और आगे बढ़ती रहूँगी। आगे के वर्षो मे मै एक नेक डॉक्टर बनना चाहती हूँ जिससे मै लोगो का इलाज और उनके चेहरे पर मुस्कान ला सकू।
भाजपा नेता शैल के पिता बताते हैं कि यह हमारे माता-पिता का आशीर्वाद व बेटी की कड़ी मेहनत का नतीजा रहा कि उसे सफलता प्राप्त हुई है।मैं अपनी बेटी पर आज काफी गर्व महसूस कर रहा हूं साथ ही परिवार समाज के लोगों में काफी खुशी माहौल है।सुबह से ही फोन पर गांव वालों की बधाइयां मिल रही है उन्होंने कहा कि हमने कभी भी अपने बच्चो पर यह दबाव नही बनाया है कि तुम्हे डाक्टर नही इंजीनियर बनना है।बेटी का बचपन से ही डॉक्टर बनने का सपना है तो उसके सपना को पूरा करने के लिए हम हमेशा तैयार है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button