रायगढ़

कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र रायगढ़ में विश्व रक्तदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष- कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र रायगढ़ के राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान में कृषि महाविद्यालय के स्मार्ट क्लास में विश्व रक्तदाता दिवस पुरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी,श्री अमित पटेल ने रक्तदान के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डालते हुए कहा की मानव सेवा का सर्वोच्च माध्यम रक्तदान है इसको सुनियोजित तरीके से प्रयास कर के आज का युवा वर्ग समाज के चरणबद्ध विकास में अपनी भूमिका सुनिस्चित कर सकता है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान करके बहुत सारे शारीरिक बीमारियों से बचा जा सकता है।
आनुवंशिकी एवं पादप प्रजनन के वैज्ञानिक डॉ.श्रीकांत साँवरगाँवकर ने रक्तदाता दिवस की बधाई देते हुए सभी विद्यार्थियों को इसके महत्व के बारे में बताते हुए रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया एवं रक्त के विभिन्न प्रकार के नमूनों के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया।
शस्य विज्ञान के सहायक प्राध्यापक संदीप पैंकरा ने रक्तदाता दिवस के एतिहासिक पहलुओं के बारे में विद्यार्थियों से चर्चा करते हुए बताया की रक्त की शुद्धता के लिए समय समय पर रक्तदान ज़रूर करना चाहिए जिससे की हमारा शरीर स्वस्थ रह सके।उन्होंने कहा कि रक्तदान करके सामाजिक रूप से एकता का संदेश पूरे विश्व में दिया जा सकता है।

महाविद्यालय के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी, श्री सुनील कुमार गौतम ने विश्व रक्तदाता दिवस पर सभी को सम्बोधित करते हुए कहा की समाज के न्यायपूर्ण गठन के लिए हम सभी को समानता की तरफ़ बढ़ना चाहिए और रक्तदान एवं देहदान इसका सर्वोच्च माध्यम है।उन्होंने कहा कि जीवित रहते हुए रक्तदान एवं मरणोंपरांत देहदान के माध्यम से किसी को नया जीवन दिया जा सकता है।

कार्यक्रम का संचालन श्री सुनील कुमार गौतम ने एवं धन्यवाद् ज्ञापन श्री संदीप कुमार पैंकरा ने किया। कार्यक्रम के दौरान कृषि महाविद्यालय से राष्ट्रीय स्वयं सेवक के सभी वालंटियर्स, डॉ० रोशिनी भगत,डॉ० (श्रीमति) सरिता अग्रवाल,श्री संदीप पैंकरा,डॉ० श्रिकांत साँवरगाँवकर,श्री चैन सिंह पटेल,,डॉ०मीनाक्षी चन्द्रा, डॉ०संध्या सिन्हा,डॉ०योगेश कोसरिया,डॉ०अंकिता सिंह, गामिनी वर्मा एवं इत्यादि अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button