Uncategorised

Trump Travel Ban Update : अमेरिकी राष्ट्रपति के फैसले से वैश्विक स्तर पर बढ़ी हलचल

Advertisement

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने विदेशी नागरिकों की एंट्री को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. ट्रंप सरकार ने अमेरिका में ट्रैवल बैन देशों की लिस्ट में 5 और देशों का नाम शामिल किया है. कुल मिलाकर अब 30 से ज्यादा देश ऐसे हैं जिनके नागरिकों के लिए अमेरिका में आना उतना आसान नहीं होगा. इन देशों के नागरिकों के अमेरिका आने पर या तो पूरी तरह रोक है या फिर आंशिक रोक लगाई लगाई गई है, साथ ही प्रवेश के कड़े नियम लागू किए गए हैं. ट्रंप का ये फैसला अमेरिका में इमिग्रेशन पर चल रही सख्ती का हिस्सा कहा जा रहा है. दरअसल हाल ही में थैंक्सगिविंग वीकेंड पर नेशनल गार्ड के दो जवानों पर हमला हुआ था, जिसके बाद अमेरिका ने इसे और भी गंभीरता से लेना शुरू कर दिया. हमले का आरोपी अफगान नागरिक था, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने वीजा और इमिग्रेशन जांच प्रक्रिया को लेकर गहरी चिंता जाहिर की.

ट्रंप सरकार ने क्यों उठाया ये कदम?

व्हाइट हाउस ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि ट्रैवल बैन का एलान उन विदेशी नागरिकों की एंट्री को रोकने के लिए जरूरी है जिनके बार में अमेरिका के पास आने वाले जोखिमों का आकलन करने के लिए पर्याप्त जानकारी नहीं है. ट्रंप सरकार का कहना है कि जिन देशों को इस लिस्ट में शामिल किया गया है, वहां भ्रष्टाचार, फर्जी दस्तावेज और कमजोर क्रिमिनल रिकॉर्ड सिस्टम जैसी त्रुटियां मिली हैं. इन वजहों से देश के नागरिकों का बैकग्राउंड चेक करना अमेरिका के लिए मुश्किल हो जाता है. इसके अलावा कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां वीजा ओवरस्टे की अवधि ज्यादा है और अगर अमेरिकी सरकार उन नागरिकों को वापस उनके देश भेजती है तो सरकार साफ मना कर देती है . इन सभी वजहों से अमेरिकी की आंतरिक सुरक्षा पर खतरा और भी बढ़ जाता है.

कौन-से देशों की है नो-एंट्री?

ट्रंप सरकार ने ट्रैवल बैन लिस्ट में इजाफा करते हुए बुर्किना फासो, माली, नाइजर, दक्षिण सूडान और सीरिया का नाम शामिल किया है. ये वो देश हैं जिनके अमेरिका आने पर पूरी तरह से रोक लगी है. इनके अलावा अफगानिस्तान, म्यांमार, चाड, कांगो गणराज्य, इक्वेटोरियल गिनी, इरीट्रिया, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, सूडान और यमन पहले से ही इस लिस्ट में शामिल हैं.

किन देशों पर है आंशिक रोक?

पहले से ही लिस्ट में बुरुंडी, क्यूबा, टोगो और वेनेजुएला के नागरिकों पर आंशिक प्रतिबंध जारी रहेंगे. आंशिक प्रतिबंध का मतलब ये है कि इन देशों के नागरिकों को कुछ खास वीजा कैटेगरी में ही अमेरिका में एंट्री मिल सकती है, लेकिन जेनरल इमिग्रेशन पर कड़ी पाबंदियां जारी रहेंगी. इसके अलावा 15 और देशों पर आंशिक प्रतिबंध लागू की गई हैं. इनमें अंगोला, एंटीगुआ और बारबुडा, बेनिन, कोट डी’वोआर, डोमिनिका, गैबॉन, गाम्बिया, मलावी, मॉरिटानिया, नाइजीरिया, सेनेगल, तंजानिया, टोंगा, जाम्बिया और जिम्बाब्वे शामिल हैं.

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button