Uncategorised

रायगढ़ : तेज रफ्तार बुलेट अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, युवक की मौके पर मौत

Advertisement



रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बुलेट दुर्घटना का शिकार हो गई, जिसमें चालक की मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट मृतक के भतीजे राम लकड़ा ने थाने में दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जोहान लकड़ा, निवासी बिछीनारा, अपनी दादी शाषिता तिग्गा से मिलने ग्राम पिपराही आया हुआ था। शाम लगभग 5:30 बजे वह अपनी बुलेट से वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में ग्राम सुबरा कटंगपारा के पास एक मोड़ पर पहुंचते ही वह वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बुलेट सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई।

दुर्घटना में जोहान लकड़ा के सिर, नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत लैलूंगा अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना लैलूंगा पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button