रायगढ़

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का वादा और 4.50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सोशल मीडिया के जरिए युवती से पहचान बढ़ाकर शादी का झांसा देने, कथित रूप से शारीरिक संबंध बनाने और लाखों रुपये लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शादी का भरोसा देकर अलग-अलग समय पर उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये लिए। बाद में शादी करने और रकम लौटाने से इनकार करने पर युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी पंकज चौहान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किया गया आईफोन भी जब्त किया है।

स्नैपचैट से शुरू हुई बातचीत, फिर बढ़ीं नजदीकियां

पुलिस के मुताबिक, 23 वर्षीय युवती ने 23 अक्टूबर 2026 को घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि 22 अक्टूबर 2025 को स्नैपचैट के माध्यम से उसकी पहचान पंकज चौहान से हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य बातचीत होती थी, लेकिन धीरे-धीरे फोन पर संपर्क बढ़ने लगा और मुलाकातें भी होने लगीं। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने उससे शादी करने का वादा कर उसका विश्वास जीता।

शादी का भरोसा देकर घर बुलाने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 31 दिसंबर 2025 को आरोपी ने युवती को फोन कर शादी का भरोसा दिया और अपने घर ग्राम अमलीडीह बुलाया। युवती का आरोप है कि वहां आरोपी ने विवाह का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह उसे शादी करने का भरोसा देता रहा और अलग-अलग मौकों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा।

पीड़िता के मुताबिक, जब उसने शादी को लेकर बात की तो आरोपी कथित तौर पर अपने वादे से मुकर गया। इससे परेशान होकर उसने पुलिस से शिकायत की।

4.50 लाख रुपये लेकर लौटाने से इनकार

युवती ने आरोप लगाया कि आरोपी ने शादी का भरोसा देकर अलग-अलग समय पर उससे करीब 4 लाख 50 हजार रुपये लिए थे। सितंबर 2026 में जब उसने अपनी रकम वापस मांगी और शादी करने की बात कही, तो आरोपी ने कथित तौर पर दोनों मांगों को ठुकरा दिया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button