Uncategorised

Ambikapur News : बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार, दरवाजा तोड़कर भागे, पुलिस तलाश में जुटी

Advertisement

गांधीनगर थाना क्षेत्र की घटना, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अंबिकापुर। जिले के बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालकों के फरार होने की बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बालकों ने दरवाजा तोड़कर फरार होने की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बाल संप्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर फरार बालकों की तलाश में जुट गई है।

पुराने दरवाजे को तोड़कर हुए फरार

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला अंबिकापुर के गांधीनगर थाना क्षेत्र स्थित बाल संप्रेक्षण गृह का है। यहां 13 अपचारी बालक पुराने दरवाजे को तोड़कर बाहर निकल गए। घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

बताया जा रहा है कि बाल संप्रेक्षण गृह से अपचारी बालकों के फरार होने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले 23 जून को भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से 13 अपचारी बालक फरार हुए थे। उस मामले में फरार हुए दो बालकों का अब तक पता नहीं चल सका है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

लगातार हो रही फरारी की घटनाओं से बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने फरार बालकों की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button