छत्तीसगढ़

बिलासपुर : जमीन विवाद में घर में घुसकर दंपती से मारपीट, सरपंच समेत 9 के खिलाफ FIR

Advertisement

घर में तोड़फोड़ का भी आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

बिलासपुर। जिले के सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम गुड़ी छुईहापारा में जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर दंपती से मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने गांव के सरपंच समेत 9 नामजद आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिजली गुल होने के दौरान घर पहुंचे आरोपी

पीड़ित लखनलाल साहू के अनुसार, 29 जुलाई की रात बिजली गुल होने के दौरान वह घर में सो रहे थे, जबकि उनकी पत्नी प्रतिमा पशुओं को चारा दे रही थीं। इसी दौरान जमीन विवाद को लेकर सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू सहित कुछ लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।

लाठी-पाइप और चैन से मारपीट का आरोप

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर पति-पत्नी के साथ लाठी, पाइप, चैन और लात-घूंसों से मारपीट की। शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

घर में तोड़फोड़ का भी आरोप

पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ की, जिससे आलमारी, कूलर, टीवी और सीसीटीवी कैमरा क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद लखनलाल साहू ने एसएसपी रजनेश सिंह से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच के निर्देश दिए गए।

सरपंच समेत 9 नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

जांच के बाद सीपत पुलिस ने सरपंच दुर्गा प्रसाद साहू, जगेश्वर साहू, नरोत्तम साहू, शुभम साहू, रेवती साहू, लक्की साहू, लल्लन साहू, गंभरू विश्वकर्मा और पूजा साहू सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button