BJP Social Media Chhattisgarh : भाजपा सोशल मीडिया टीम ने गृहमंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट, संगठन कार्यों पर हुई चर्चा

छत्तीसगढ़ में सोशल मीडिया अभियान, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार और बस्तर विकास सहित कई विषयों पर हुआ संवाद
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ की प्रदेश टीम ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अमित शाह से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ में संगठन के सोशल मीडिया कार्यों, केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार और विभिन्न विकासात्मक मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
सोशल मीडिया की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण
भेंट के दौरान बस्तर क्षेत्र के विकास, शांति, सुरक्षा, पर्यटन और वहां संचालित विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ टीम द्वारा संगठन की विचारधारा और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के प्रयासों की सराहना की।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सकारात्मक, तथ्यपरक और प्रभावी संवाद के माध्यम से समाज को जोड़ने का आह्वान किया।
संगठन को मजबूत करने का लिया संकल्प
इस अवसर पर भाजपा सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक मितुल कोठारी, प्रदेश सहसंयोजक राकेश चंद्राकर, रवि मिश्रा, गिन्नी चावला, तेजपाल शर्मा और दिनेश सुंदरानी मौजूद रहे।
सभी पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मार्गदर्शन प्राप्त किया और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संकल्प व्यक्त किया।







