Uncategorised

NH-45 Road Crack News : पहली बारिश में उखड़ने लगी 510 करोड़ की नेशनल हाईवे-45, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रतनपुर से पेंड्रा तक बन रही सड़क में दरारें और धंसाव, ग्रामीणों ने तकनीकी जांच की उठाई मांग

बिलासपुर। NH-45 Road Crack News के तहत रतनपुर से पेंड्रा तक निर्माणाधीन लगभग 510 करोड़ रुपये की नेशनल हाईवे-45 पहली ही बारिश के बाद विवादों में आ गई है। सड़क के कई हिस्सों में दरारें पड़ने, धंसाव और किनारे टूटने की तस्वीरें सामने आने के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। खास बात यह है कि सड़क का निर्माण अभी पूरा भी नहीं हुआ है।

पहली बारिश में सड़क हुई क्षतिग्रस्त

स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश शुरू होते ही सड़क कई स्थानों पर खराब होने लगी। उनका आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया। ग्रामीणों का दावा है कि मजबूत बेस तैयार करने के बजाय सीधे मिट्टी पर डामर बिछाया गया, जिसके कारण बारिश के बाद जमीन बैठने लगी और सड़क में दरारें दिखाई देने लगीं।

तकनीकी जांच और कार्रवाई की मांग

ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने पूरे निर्माण कार्य की निष्पक्ष तकनीकी जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि करोड़ों रुपये की लागत से बन रही सड़क यदि पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त होने लगे तो उसकी गुणवत्ता और टिकाऊपन पर सवाल उठना स्वाभाविक है। लोगों ने दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय कर कार्रवाई करने की भी मांग की है।

निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी स्थिति

कुछ सप्ताह पहले ही लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश बंसल ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोक निर्माण मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने भी परियोजना का जायजा लिया था। इसके बावजूद पहली ही बारिश में सड़क की स्थिति बिगड़ने से विभाग के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button