रायगढ़

गणेश उत्सव और चक्रधर समारोह को लेकर पुलिस की तैयारियां तेज

Advertisement

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था और लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायगढ़, 12 सितंबर 2026। आगामी गणेश उत्सव और चक्रधर समारोह के साथ जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर नियंत्रण तथा लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिले के राजपत्रित पुलिस अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा विभिन्न पुलिस शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे।

लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर जोर

बैठक में एसएसपी ने जिले में अपराध की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाने, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और संवेदनशील मामलों में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने तथा किसी भी स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए।

गणेश उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था रहेगी प्रमुख प्राथमिकता

बैठक में आगामी गणेश उत्सव की सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष चर्चा हुई। एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र की गणेश समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक सुरक्षा निर्देश देने को कहा।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गणेश पंडालों के कारण सड़कों पर यातायात बाधित न हो, पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था रहे और रात के समय पंडालों की सुरक्षा के लिए गणेश समितियों की ओर से वालंटियर तैनात किए जाएं।

समितियों के सदस्यों की जानकारी पुलिस के पास रहेगी

थाना प्रभारियों को गणेश समितियों के पदाधिकारियों और सदस्यों के नाम तथा मोबाइल नंबर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही समिति के सदस्यों को संबंधित थाना प्रभारी, पेट्रोलिंग टीम और डायल-112 का संपर्क नंबर उपलब्ध कराने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस सहायता मिल सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों और बाहरी कलाकारों की भी होगी निगरानी

एसएसपी ने गणेश पंडालों में होने वाले सांस्कृतिक एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी पहले से जुटाने के निर्देश दिए। बाहर से आने वाले कलाकारों की जानकारी भी पुलिस को उपलब्ध कराने और उनके कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था पहले से सुनिश्चित करने को कहा गया है।

विसर्जन को लेकर पहले से तैयार होगी कार्ययोजना

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना स्तर पर पहले से विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने गणेश समितियों को डीजे को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न नहीं होने देने तथा जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित नियमों का अनिवार्य रूप से पालन कराने पर जोर दिया।

पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गणेश उत्सव के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए समितियों, प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए।

चक्रधर समारोह को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्था पर नजर

आगामी चक्रधर समारोह को देखते हुए भी जिले की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए। आयोजन के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorised

Back to top button