रायगढ़

तेतला में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की मौत

Advertisement

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, पहिए के नीचे आने से मौके पर गई जान

रायगढ़। जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार दोपहर पुसौर थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद युवक सड़क पर जा गिरा और वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

तेतला पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार दुर्घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे रायगढ़-चंद्रपुर मार्ग पर तेतला पेट्रोल पंप के पास हुई। बताया जा रहा है कि युवक बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान पीछे या सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।

सड़क पर गिरते ही पहिए की चपेट में आया युवक

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक उछलकर सड़क पर जा गिरा। इसी दौरान वाहन का पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक युवक की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। फिलहाल उसकी पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। दुर्घटना के कारणों के साथ-साथ मृतक की पहचान और वाहन की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button