रायगढ़

रोलबाल खेल अभ्यास प्रारंभ- निराकार पटेल,आशुतोष पांडेय ने किया शुभारंभ…। 6 खिलाड़ी नेशनल रोलबाल चैंपियनशिप हेतु जमशेदपुर रवाना….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा शा.पं.किशोरी मोहन त्रिपाठी कन्या महाविद्यालय प्रांगण में रोलबॉल खेल अभ्यास का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री निराकार पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़ एवं श्री आशुतोष पांडेय अपर कलेक्टर/ कमिश्नर नगर पालिक निगम ने किया।
रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन द्वारा रायगढ़ शहर के हृदय स्थल केएमटी कन्या महाविद्यालय के बास्केटबॉल ग्राउंड को जिला कलेक्टर एवं प्राचार्य की अनुमति से जीर्णोद्धार कर प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को रोलबॉल खिलाड़ी बच्चे अभ्यास करेंगे।
रोलबॉल खिलाड़ियों को अध्यक्ष जिला पंचायत टीम एवं आयुक्त नगर निगम टीम में विभाजित कर दोनों के मध्य रोलबॉल मैंच आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि श्री निराकार पटेल जी अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़,विशिष्ट अतिथि श्री आशुतोष पांडेय जी कमिश्नर नगर पालिक निगम रायगढ़,श्री विकास शर्मा जी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ ग्रामीण, प्रोफेसर के सी कछवाहा जी प्राचार्य,शासकीय कन्या महाविद्यालय,श्री संजय पाल जी सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण,प्रोफेसर डॉ. रणजीत जी सहायक प्राध्यापक,श्री मुकेश मित्तल जी अध्यक्ष रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन ,श्री विनोद अग्रवाल जी उपाध्यक्ष रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन , प्रो.राकेश तिवारी, प्रो.डॉ बी के भगत,प्रो डॉ प्रमोद साहू,रायगढ़ रोलबाल एसोसिएशन के कार्यकारी सदस्य श्री सुभाष मजूमदार,श्री मनोज अग्रवाल ,श्री आशीष शर्मा,श्री दादूराम पटेल, श्रीमती पिंकी पांडे , आबिद साबरी कोच एवं सचि ,श्री नेतराम साहू संयोजक रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन रहे।
कार्यक्रम में श्री राजाराम पटेल,श्रीमती खुशबू ठाकुर, सीमा शाह,पूर्णिमा जाटवर,उग्रसेन जटवार,करण सिंह, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सी रज्जी फिलिप (शहीद राजीव पांडे पुरस्कार से सम्मानित),ओजस्वी शर्मा गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड रोलबॉल,सुभद्रा पटनायक , सत्या द्विवेदी,खुशी जयसिंह,विजेता साहू ,अलीशा साबरी फ्रेसर ग्रुप उपस्थित रहे।
आबिद शाबरी ने रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन का प्रतिवेदन सौंपते हुए विगत 10 वर्ष की उपलब्धि को रेखांकित कर बताया कि रायगढ़ से 450 स्टेट प्लेयर , 200 नेशनल प्लेयर एवं 3 इंटरनेशनल प्लेयर रोलबाल खिलाड़ी होने की जानकारी दिया। उन्होंने रायगढ़ में अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानक रोलबॉल कोर्ट बनाने की मांग किया। खिलाड़ियों को प्राचार्य के सी कछवाहा , श्री आशुतोष पांडे , श्री निराकर पटेल ने संबोधित कर शुभ आशीष प्रदान किया ।कार्यक्रम का कुशल संचालन नेतराम साहू संयोजक रायगढ़ रोलबॉल एसोसिएशन ने किया। अतिथियों को स्मृति भेंट कर रायगढ़ से नेशनल चैंपियनशिप गेम में 6 खिलाड़ियों को रवाना कर विजय होने की शुभकामनाएं प्रदान की गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button