छत्तीसगढ़संपर्क

राजनांदगांव-राज्यपाल पुरस्कार, मुख्यमंत्री पुरस्कार एवं केन्द्रीय गृह मंत्री पदक प्राप्त करने वाले पुलिस अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने दी बधाई..।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/राजनांदगांव-१३.०४.२२- जिला राजनांदगांव के पुलिस अधिकारियों को वर्ष 2020 में उत्कृष्ठ कार्य करने के फलस्वरूप राज्यस्तरीय पुरस्कार हेतु चयनित किया गया था जिसका पुरस्कार वितरण 15 अगस्त 2021 को नहीं होपाने से दिनांक 06 अप्रेल 2022 को पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ के हाथों पुलिस मुख्यालय रायपुर में प्रदाय किया गया। वर्ष 2020 राज्यस्तरीय पुरस्कार हेतु जिला राजनांदगांव से श्रीमती नंदनी ठाकुर सहायक उप निरीक्षक महिला प्रकोष्ठ राजनांदगांव को अन्य जिलों की तुलना में सब से ज्यादा 407 पारीवारिक प्रकरणों में सुलाह करवाकर परिवार टूटने से बचाने के फलस्वरूप राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया एवं श्री विभुदीप बेनिडिक्ट नंद उप पुलिस अधीक्षक आ.जा.क. को अनुसूचित जनजाति के विरूद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम हेतु मुख्यमंत्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया है साथ ही उप निरीक्षक सुश्री इंदिरा वैष्णव थाना कोतवाली को थाना डोंगरगढ़ के प्रकरण में 02 नाबालिक बालिका से दुष्कर्म के मामले में सही विवेचना कर आरोपी को सजा दिलाने के फलस्वरूप अन्वेषण में उत्कृष्टता हेतु केन्द्रीय गृह मंत्री पदक/प्रमाण-पत्र प्रदाय कर सम्मानित किया गया। आज दिनांक 13.04.2022 को पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा कार्यालय में तीनों विजेयताओं को प्रोत्साहित कर,उन्हें लगन एवं मेहनत से कार्य करते हुए अपना और अपने जिले का नाम रौशन करने हेतु बधाई दी और उनकी उज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button