Uncategorised

रायपुर में खुला छत्तीसगढ़ का पहला अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र, गगनयान मिशन के शुभांशु शुक्ला करेंगे छात्रों से संवाद

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज छत्तीसगढ़ अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखने जा रहा है। राजधानी रायपुर के नवा रायपुर में प्रदेश का पहला अत्याधुनिक अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र लोकार्पित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

इस ऐतिहासिक अवसर पर गगनयान मिशन से जुड़े अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे ‘प्रोजेक्ट अंतरिक्ष संगवारी’ के ब्रांड एंबेसडर भी होंगे और छात्रों से सीधे संवाद करेंगे।

ISRO मानकों पर विकसित इस केंद्र में क्लीन रूम, सैटेलाइट लैब, ग्राउंड स्टेशन और मिशन कंट्रोल सेंटर जैसी सुविधाएं हैं। यहां छात्र सैटेलाइट निर्माण और संचालन की वास्तविक प्रक्रियाओं का अनुभव पाएंगे।

जिला प्रशासन रायपुर, IDYM फाउंडेशन और सारडा एनर्जी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव और मंत्री गुरु खुशवंत साहब भी मौजूद रहेंगे।

नवा रायपुर का यह अंतरिक्ष केंद्र छत्तीसगढ़ के छात्रों को विज्ञान और तकनीक में नए अवसर देगा और राज्य को भविष्य की स्पेस एजुकेशन का हब बनाने में मदद करेगा।


Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button