रायगढ़

विधायक प्रकाश नायक ने विधानसभा में उठाया जर्जर स्कूल भवनों का मामला…।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- जिले में अभी भी ऐसे कई स्कूल भवन हैं जो जर्जर हालत में हैं। यहां पढ़ने वाले बच्चों को किसी अनहोनी की चिंता सताती रहती है। खासकर बरसात के दिनों में इन स्कूल भवनों में पानी रिसने के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। इससे बच्चों के पढ़ाई भी प्रभावित होता है। ऐसे जर्जर स्कूल भवनों का मरम्मत या नये स्कूल भवन बनाये जाने की जरूयरत महसूस हो रही है जिससे कि बच्चे बिना किसी भय के स्कूलों में विद्या अध्ययन कर सकें उनका भविष्य बेहतर हो। इसी को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ के युवा विधायक प्रकाश ने विधानसभा में सवाल उठाया है। सोमवार को दूसरे बजट सत्र के पहले दिन विधायक ने इस मामले को पूरे प्रमुखता के साथ उठाया है। उन्होने पूछा कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत किन-किन विकासखंडों में कितने स्कूल भवन जर्जर और अति जर्जर है ? ऐसे भवनों में नवनी भवन की स्वीकृति कब तक प्रदान की जायेगी और इन भवनों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं के लिए क्या वैकल्पिक व्यवस्था की गई है ? सत्र के दौरान सिलसिलेवार जानकारी देते हुए व्यवस्था बेहतर करने की बात कही गई।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button