अपराधछत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया में ‘ऑपरेशन आघात’ का असर: अवैध शराब के साथ महिला समेत दो आरोपी गिरफ्तार, 63 पाव शराब जब्त

Advertisement

रायगढ़/खरसिया, 01 जून 2026। जिले में अवैध शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 63 पाव देशी और अंग्रेजी शराब जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की है।

चोढ़ा क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान युवक के पास मिली शराब

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रुव के नेतृत्व में 31 मई 2026 को चोढ़ा क्षेत्र में नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक व्यक्ति हाथ में थैला लेकर खरसिया की ओर आता दिखाई दिया।

पूछताछ में उसने अपना नाम संजय कुमार पटेल (32 वर्ष), निवासी नवागांव, थाना खरसिया बताया। उसके थैले की तलाशी लेने पर 14 नग 180 एमएल देशी प्लेन मदिरा और 14 नग 180 एमएल गोल्डन गोवा अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 2,800 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

बोतल्दा हाईवे पर महिला के कब्जे से भी मिली अवैध शराब

इसी क्रम में खरसिया पुलिस ने ग्राम बोतल्दा क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की। बोतल्दा हाईवे रोड स्थित पटेल ढाबा के पास एक महिला सफेद रंग का झोला लेकर जाती हुई मिली।

पूछताछ में महिला ने अपना नाम अनुसुईया उर्फ गुड्डी केशरवानी (48 वर्ष), निवासी छोटे देवगांव, थाना खरसिया बताया। झोले की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 25 पाव देशी प्लेन और 10 पाव अंग्रेजी शराब बरामद हुई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत भी 2,800 रुपये बताई गई है।

अवैध बिक्री के लिए ले जाई जा रही थी शराब

पुलिस पूछताछ में महिला ने शराब को अवैध बिक्री के उद्देश्य से ले जाना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की।

दोनों कार्रवाई में 63 पाव शराब जब्त

खरसिया पुलिस की दोनों कार्रवाइयों में कुल 63 नग देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 5,600 रुपये है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button