छत्तीसगढ़

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फरार चल रहे तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजे गए

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सक्ती जिले में पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इन आरोपियों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप था। मामला सक्ती थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, झूलकदम निवासी पीड़ित पुरुषोत्तम बरेठ ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 14 मई 2025 की रात लगभग 11 बजे बस स्टैंड सक्ती पर उसके पुराने दोस्त अरुण श्रीवास, मनोज श्रीवास और रोशन सिंह प्रधान से विवाद हुआ था। इसके बाद 15 मई की रात करीब 12:30 बजे तीनों आरोपी उसके घर की दीवार फांदकर अंदर घुसे और गाली-गलौज करते हुए पीड़ित से मारपीट करने लगे।

शोर सुनकर पीड़ित के परिजन—मां रामबाई, पिता कोमल कुमार और भाई भरत लाल—बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार चल रहे थे।

पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर लगातार खोजबीन शुरू की और 29 अगस्त को सूचना मिली कि आरोपी अपने घर में मौजूद हैं। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अरुण श्रीवास, मनोज श्रीवास और रोशन सिंह प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

 

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button