Uncategorised

रजनीकांत की ‘कूली’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, पहले दिन तोड़ सकती है सभी रिकॉर्ड

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कूली’ 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक मानी जा रही यह एक्शन एंटरटेनर रिलीज से पहले ही दर्शकों में गजब का उत्साह पैदा कर चुकी है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही फिल्म ने साउथ से लेकर नॉर्थ तक टिकट बिक्री में नए रिकॉर्ड कायम कर दिए हैं।

सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, तमिल भाषा में 2डी फॉर्मेट में अब तक 8,11,046 टिकट बिक चुके हैं। हिंदी बेल्ट में 15,844 टिकट, तेलुगु में 9,067 टिकट और कन्नड़ में 929 टिकट की प्री-सेल हो चुकी है। इस तरह देशभर में अब तक 8,36,886 टिकट बिक चुके हैं, जिससे फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 17.73 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ब्लॉक सीटों को मिलाकर यह आंकड़ा 24.31 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

दिलचस्प बात यह है कि ‘कूली’ का मुकाबला ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की ‘वॉर 2’ से होगा। ट्रेड एक्सपर्ट्स का अनुमान है कि रिलीज के दिन ‘कूली’ का ग्लोबल कलेक्शन 140 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। वहीं एक्स्टेंडेड वीकेंड में यह फिल्म 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू सकती है, जो रजनीकांत की पिछली सुपरहिट ‘2.0’ को भी पीछे छोड़कर कॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन सकती है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button