Uncategorised

फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, 100 से ज्यादा सिम बरामद

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायपुर। रेंज पुलिस महानिरीक्षक रायपुर कार्यालय के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से दो आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से 100 से अधिक प्री-एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

साइबर फ्रॉड में होता था इस्तेमाल

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन फर्जी सिम कार्ड्स का उपयोग विभिन्न साइबर अपराधों में किया जा रहा था। इनमें टेलीग्राम रिव्यू टास्क, ऑनलाइन जॉब, पहचान की चोरी, फर्जी शेयर ट्रेडिंग और कम दाम में सामान बेचने जैसे बहाने से ठगी शामिल है। अब तक की जांच में 18.52 लाख रुपये की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ है।

मामला दर्ज और जांच

इस प्रकरण में थाना सिविल लाइन, रायपुर में अपराध क्रमांक 290/25 दर्ज किया गया है। मामले में धारा-317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस और 42(3) टेलीग्राफ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 41 सिम कार्ड सीधे तौर पर साइबर अपराध में संलिप्त पाए गए। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ से पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों तक भी पहुंच गई।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम और पते इस प्रकार हैं –

  • शिवानंद चौहान (34 वर्ष), देवला, नासिक (महाराष्ट्र)
  • प्रियेष यादव (23 वर्ष), कामटी, नागपुर (महाराष्ट्र)
  • जगमोहन भारती (39 वर्ष), डूण्डा थाना मुजगहन (रायपुर)
  • नागेश्वर चक्रधारी (25 वर्ष), निमोरा राखी (रायपुर)
  • निखिल चावला (33 वर्ष), अमलीडीह (रायपुर)
  • बॉबी खत्री (27 वर्ष), ओम विहार तेलीबांधा (रायपुर)

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button