Uncategorised

कोतरलिया रेलखंड में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य सफल, चक्रधर नगर स्टेशन का भी कमीशनिंग पूर्ण

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement



रायगढ़ । कोतरलिया रेलखंड में ऑटोमैटिक सिग्नलिंग सिस्टम की स्थापना के तहत रायगढ़ और कोतरलिया स्टेशनों के इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग में आवश्यक तकनीकी संशोधन के लिए निर्धारित 4 घंटे की नॉन-इंटरलॉकिंग प्रक्रिया मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली गई।

रायगढ़ स्टेशन में नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य सुबह 11:15 बजे तथा कोतरलिया स्टेशन में 11:25 बजे शुरू हुआ। निर्धारित अवधि में तकनीकी काम पूरा करते हुए रायगढ़ स्टेशन को दोपहर 2:25 बजे और कोतरलिया स्टेशन को 2:20 बजे पुनः सुरक्षित परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया।

इन महत्वपूर्ण सिग्नलिंग संशोधनों के साथ ही चक्रधर नगर नए स्टेशन का भी विधिवत कमीशनिंग कर दिया गया है। इससे पूरे रेलखंड में परिचालन क्षमता, संरक्षा और ट्रैफिक हैंडलिंग में उल्लेखनीय सुधार होगा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने इन सभी कार्यों को सुरक्षित, समयबद्ध एवं दक्षतापूर्वक संपादित किया, जिसके परिणामस्वरूप इस रेलखंड में अब रेल सेवाएं और अधिक सुगम, सुरक्षित तथा व्यवस्थित रूप से संचालित होंगी। यात्री एवं माल परिवहन दोनों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button