Uncategorised

रायगढ़ में मालगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत, पुलिस पर लगे पीछा करने के आरोप

Advertisement

रायगढ़। शहर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां 30 वर्षीय युवक श्याम गोरख की मालगाड़ी से टकराने पर मौत हो गई। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सोनिया नगर निवासी श्याम गोरख रात करीब 10 बजे रेलवे ट्रैक पार कर रहा था, तभी अचानक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक युवक की जान जा चुकी थी।

घटना के बाद मृतक के परिजन और आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर एकत्र हो गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके बेटे का पीछा कर रही थी, जिसके कारण घबराहट में वह रेलवे ट्रैक पार करने लगा और इस बीच हादसा हो गया। मृतक के भाई दिनेश गोरख ने मांग की है कि स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को सार्वजनिक किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

परिजनों का कहना है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस की टीम नियमित पेट्रोलिंग पर थी। उसी दौरान श्याम पुलिस वाहन को देखकर अचानक भागने लगा और रेलवे ट्रैक पार करते समय मालगाड़ी की चपेट में आ गया। एएसपी ने कहा कि मर्ग पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button