अपराधदेश विदेश

बाप ने दूसरी बीवी के झगड़े में बेटे की गला दबाकर की हत्या, पूरे इलाके में हड़कंप

Advertisement
Advertisement

रायबरेली. हत्या की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पिता ने अपने बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी. उसके बाद पुलिस से बचने के लिए पड़ोसियों के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कराया. हालांकि, पुलिस ने मंसूबों पर पानी फेरते हुए आरोपी पिता के साथ सौतेली मां को भी गिरफ्तार किया है. वहीं आरोपियों ने पूछताछ में हत्या को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है.

बता दें कि पूरा मामला बछरावां थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा गांव का है. बीते 28 फरवरी को रोशनलाल नाम के य़ुवक का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था. जिसके बाद रोशनलाल के पिता छेदीलाल ने थाने पहुंचकर पड़ोसियों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया. वहीं मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस को पिता के खिलाफ कुछ संदिग्ध तथ्य सामने आए. जिसके बाद छेदीलाल और उसकी दूसरी पत्नी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया.

दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि रोशनलाल आए दिन शराब के नशे में अपनी सौतेली मां के साथ झगड़ा करता था. इतना ही नहीं कई दफा तो मारपीट भी करता था. जिससे तंग आकर दोनों ने उसकी हत्या का प्लान बनाया. प्लान को अंजाम देना तब और आसान हो गया, जब कुछ दिन पहले ही रोशनलाल का पड़ोसियों के साथ झगड़ा हुआ था. जिसकी आड़ में दोनों ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया, लेकिन पुलिस ने दोनों की साजिश की पोल खोल दी. दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button