रायगढ़विविध

सामने आया रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह का मानवीय चेहरा..

सिंहघोष/ रायगढ़,आमतौर पर पुलिस विभाग से जुड़े अधिकारियों को लोग सख्त मिजाज व्यक्ति मानते है। परंतु रायगढ़ पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह लगातार अपने मानवीय कार्यों से पुलिस के प्रति लोगो की सोंच बदलने में लगे है। एक तरफ उनकी सक्रियता से जहां जिले में अपराधियों का हौसला पस्त हो चुका है तो दूसरी तरफ जिले में उनके द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों की चर्चा भी खूब हो रही है।

एस.पी सन्तोष कुमार सिंह ने जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को ध्यान में रखते हुए हाल ही में अपने जिले में एक महाअभियान एक रक्षासूत्र मास्क का आगाज किया है। उनके द्वारा प्रारम्भ की जा रही इस मुहिम को जिले भर के लोगों ने हाथों-हाँथ लेना शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत जिला पुलिस अपने सभी थाना एवं चौकी क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में इस रक्षा बंधन के त्यौहार पर करीब पांच लाख मास्क बांटने का लक्ष्य सामने रखा है। बेहद कम समय में इतने बड़े अभियान सफल बनाने के लिए उनकी व्यस्तता बीते दो तीन दिनों में काफी बढ़ गई है।

अपने व्यस्तम कार्यकाल के बीच जिला पुलिस अधीक्षक आज शाम शहर के बड़े रामपुर स्थित रिहैब फांउण्डेशन द्वारा संचालित वृद्धाश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने कोरोना काल में आश्रम में रह रहे बीमार बुजुर्गों के जरूरत का समान उपलब्ध करा रही समाजिक संस्था हेल्पेज इंडिया के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य-अतिथि के तौर पर हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने आश्रम का भ्रमण किया और यहां रह रहे बुजुर्गो का हाल-चाल जाना। इसी बीच उनकी नजर एक ऐसे बीमार बुजुर्ग दम्पत्ति पर पड़ी जिन्हें उनके बेटे और बहू ने बुरी तरह मारपीट और गाली गलौज कर घर से निकाल दिया था। उनके इस हाल पर द्रवित हुए एस पी सन्तोष सिंह ने अपने साथ आए पुलिस अधिकारी को दो दिनों के अंदर बुजुर्ग दम्पति के बेटे बहुओं को उनके समक्ष कार्यालय में उपस्थित करवाने का निर्देश दिया। सांथ ही आश्रम संचालक श्रीमती जस्सी फिलिप के सेवा भाव की प्रंशसा करते हुए आश्रम के लिए एक फ्रीज देंने के सांथ-सांथ आश्रम से जुड़े बुजुर्गों की कानूनी समश्या के समाधान में हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया। इधर आश्रम संचालिका जस्सी फिलिप ने पुलिस अधीक्षक सन्तोष कुमार सिंह के इस व्यवहार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button