Uncategorised

राज्योत्सव की रजत जयंती पर रायगढ़ में केलो बांध के जल द्वारों पर होगा भव्य “म्यूजिकल लाइट शो”

Advertisement

रायगढ़। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष 2025 के अवसर पर पूरे प्रदेश में उत्सवों की धूम है। इसी श्रृंखला में रायगढ़ जिले में भी विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में केलो बांध के जल द्वारों पर दो दिवसीय “म्यूजिकल लाइट शो” का आयोजन किया जा रहा है।

सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता ने जानकारी दी कि यह आकर्षक कार्यक्रम 31 अक्टूबर और 1 नवंबर 2025 को प्रतिदिन सायं 6:30 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक आयोजित होगा। कार्यक्रम के दौरान जलधारा पर रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत की ताल से सजी मनमोहक प्रस्तुतियां दर्शकों को आकर्षित करेंगी।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button