रायगढ़

चोरी की ट्रेक्टरट्राली के साथ पकड़ाया आरोपी,भेजा गया रिमांड पर…।तीन युवकों ने की थी कंस्ट्रक्शन साइड से ट्रेक्टरट्राली की चोरी ….।।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिंहघोष/रायगढ़- दिनांक 01-02/10/20 की दरम्यानी रात घरघोडा रेल्वे साईडिंग के समीप कंस्ट्रक्शन कार्य में लगी ट्रेक्टरट्राली क्रमांक CG 11 AM 9628 को अज्ञात आरोपी चोरी कर ले गये थे। ट्राली चोरी की रिपोर्ट दिनांक 04.10.2020 को कंस्ट्रक्शन कम्पनी एम. एस.राकी अग्रवाल के मैनेजर दीपक शर्मा निवासी ग्राम मौहापाली थाना खरसिया द्वारा थाना घरघोड़ा में दर्ज कराया गया। रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 231/2020 धारा 379 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दरम्यान मुखबिर से चोरी के ट्रेक्टर ट्राली को छाल रोड़ घरघोड़ा में देखना बताया जिस पर घरघोड़ा पुलिस द्वारा संदेही रूपेश बघेल के घर दबिश दी गई। संदेही रूपेश बघेल ने अपने दो साथियों के साथ कंस्ट्रक्शन साइड से ट्रेक्टरट्राली चोरी कर लाना बताया जिसके मेमोरेण्डम कथन,निशादेही पर चोरी गई ट्रेक्टरट्राली जप्त किया गया। प्रकरण में धारा 34 IPC विस्तारित किया गया है। आरोपी रूपेश बघेल उर्फ गोलू पिता अजीत बघेल उम्र 20 साल निवासी छाल रोड़ घरघोड़ा थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया व फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button