रायगढ़

रायगढ़ : महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रेलवे बोर्ड चेयरमैन से की मुलाकात

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

रायगढ़वासियों की वर्षों पुरानी मांग और यात्रियों की सुविधा का मुद्दा उठाया

रायगढ़। रायगढ़वासियों की वर्षों पुरानी मांग एवं यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को लेकर विस्तृत चर्चा की।

रायगढ़ स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा

मुलाकात के दौरान सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधाओं और क्षेत्र की आवश्यकताओं को सामने रखते हुए प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग रखी। उन्होंने कहा कि रायगढ़ औद्योगिक एवं व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां बड़ी संख्या में लोग देश के विभिन्न शहरों के लिए रेल यात्रा करते हैं।

यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा

सांसद ने रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के समक्ष ट्रेनों के ठहराव से होने वाले लाभ और यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग से अवगत कराया। ट्रेनों के ठहराव से रायगढ़ सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलने के साथ समय और संसाधनों की बचत होगी।

वर्षों पुरानी मांग को लेकर पहल

रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा उठाई जाती रही है। सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से मुलाकात को इस दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। अब यात्रियों और क्षेत्रवासियों को रेलवे की ओर से इस मांग पर सकारात्मक निर्णय की उम्मीद है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button